देश की खबरें | रंगकर्मी रतन थियम के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मणिपुरी रंगमंच के दिग्गज कलाकार रतन थियम के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

कोलकाता, 23 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मणिपुरी रंगमंच के दिग्गज कलाकार रतन थियम के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

बनर्जी ने थियम को असली दिग्गज कलाकार बताया जिन्होंने मणिपुरी रंगमंच को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘परंपरा और प्रयोग के उनके अनूठे मिश्रण ने भारतीय प्रदर्शन कलाओं को काफी समृद्ध किया और दुनिया भर में इसकी गूंज सुनाई दी।’’

पश्चिम बंगाल के रंगमंच जगत ने भी थियम के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से प्रदर्शन कला में खालीपन आ गया है।

कोलकाता के प्रख्यात रंगमंच कलाकार रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता ने थियम के साथ लंबे जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि जब वह कोलकाता आते थे तो उनके साथ मंचीय नाटकों पर चर्चा करते थे।

रंगमंच कलाकार कौशिक सेन कहा, ‘‘मुझे याद है कि हम दोनों ने ही मैकबेथ को अपनी-अपनी प्रस्तुतियों में रूपांतरित किया था। मुझे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में उनसे मिलने का भी मौका मिला था।’’

मणिपुर के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार और ‘पद्मश्री’ से सम्मानित रतन थियम का मंगलवार देर रात एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट