जरुरी जानकारी | ममता ने प. बंगाल में कारोबार सुगमता के लिए समिति के गठन की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य में कारोबार को सुगम बनाने के लिए एक नई राज्य-स्तरीय तालमेल समिति के गठन की घोषणा की।

कोलकाता, पांच फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य में कारोबार को सुगम बनाने के लिए एक नई राज्य-स्तरीय तालमेल समिति के गठन की घोषणा की।

बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) में बनर्जी ने राज्य की आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ छह आर्थिक गलियारों के निर्माण सहित राज्य में जारी बुनियादी ढांचों के विकास पर प्रकाश डाला।

उन्होंने राज्य के व्यापार-अनुकूल माहौल पर जोर देते हुए कहा, "बंगाल में हमारी सरकार स्थिर है जहां मानव श्रम दिवस का नुकसान नहीं होता।"

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले वित्त वर्ष में बंगाल का राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) राष्ट्रीय जीडीपी की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ा है, जो राज्य के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन को दर्शाता है।

सामाजिक कल्याण पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘लक्ष्मी भंडार जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बंगाल महिला सशक्तीकरण में अग्रणी है।"

बनर्जी ने समावेशन के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, "हम लोगों को विभाजित नहीं करते। विविधता में एकता हमारी ताकत है।"

दो दिन के वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा