देश की खबरें | ममता ने राज्यपाल बोस की तारीफ करते हुए कहा, वह सज्जन व्यक्ति हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मौजूदा राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की तारीफ करते हुए उन्हें सज्जन व्यक्ति करार दिया।

कोलकाता, 22 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मौजूदा राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की तारीफ करते हुए उन्हें सज्जन व्यक्ति करार दिया।

इसके पहले तृणमूल कांग्रेस और इसकी प्रमुख ममता बनर्जी के राज्य के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ रिश्ते काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे थे।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राज्यपाल को आगामी क्रिसमस और नये वर्ष की बधाई देने के लिए राजभवन गईं।

बोस से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘ वह एक सज्जन व्यक्ति हैं और उन्होंने बहुत अच्छा व्यवहार किया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई समस्या हो तो उसे बातचीत से हल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल बेहद अच्छे हैं और राज्य सरकार के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं, मुझे लगता है कि अब कोई समस्या नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\