देश की खबरें | ममता के छह दिसंबर को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के उत्तरी क्षेत्र में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वह छह दिसंबर को दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी।

कोलकाता, चार दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के उत्तरी क्षेत्र में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वह छह दिसंबर को दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी।

बनर्जी ने कहा कि वह बैठक की तारीख से वाकिफ नहीं थीं और संकेत दिया कि अगर उन्हें पहले से सूचित किया गया होता तो ‘‘उन्होंने अपना यात्रा कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया होता।’’

रविवार को सूत्रों ने कहा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए छह दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करने वाले हैं।

बनर्जी ने राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं छह दिसंबर से 11 दिसंबर तक उत्तर बंगाल का दौरा करूंगी। मुझे छह दिसंबर को बैठक की तारीख के बारे में जानकारी नहीं थी। अगर मुझे बैठक की तारीख के बारे में पहले से पता होता तो मैं अपनी यात्रा को पुनर्निर्धारित कर सकती थी।’’

बैठक में पार्टी के किसी अन्य नेता की भागीदारी के बारे में जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

बनर्जी, अपने भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ ‘इंडिया’ की पिछली बैठकों में लगातार भाग लेती रही हैं। बुधवार शाम को संभावित बैठक के दौरान, नेताओं द्वारा चुनाव से पहले सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने की अपनी योजना पर विचार-विमर्श करने और उसे अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\