देश की खबरें | ममता ने ओडिशा में पटाखों में विस्फोट की घटना पर दुख जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों में विस्फोट के कारण कई लोगों के झुलसने की घटना पर दुख जताया।

कोलकाता, 30 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों में विस्फोट के कारण कई लोगों के झुलसने की घटना पर दुख जताया।

उन्होंने पड़ोसी ओडिशा सरकार के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पुरी में पटाखों में विस्फोट की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिससे कई लोग घायल हो गए। भगवान से उनके शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। ओडिशा सरकार के प्रति एकजुटता।"

पुलिस ने बताया कि ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से 15 लोग झुलस गए।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात को जब यह हादसा हुआ उस समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेंद्र पुष्करिणी नामक जलाशय के किनारे एकत्र हुए थे।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का एक समूह पटाखे जलाकर त्योहार मना रहा था। अचानक जलते हुए पटाखों का एक टुकड़ा पटाखों के ढेर पर गिरने से विस्फोट हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट