देश की खबरें | आंबेडकर के बनाए संविधान के प्रति ममता बनर्जी के मन में कोई सम्मान नहीं : सुधांशु त्रिवेदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू करने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इनकार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान को लेकर बनर्जी के मन में कोई सम्मान नहीं है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 अप्रैल पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू करने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इनकार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान को लेकर बनर्जी के मन में कोई सम्मान नहीं है।

वक्फ कानून में बदलाव को लेकर पश्चिम बंगाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।

बनर्जी के इस बयान पर त्रिवेदी ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘अगर बनर्जी वक्फ कानून को पश्चिम बंगाल में लागू करने से इनकार कर रही हैं, तो साफ हो चुका है कि आंबेडकर के बनाए संविधान के प्रति उनके मन में कोई सम्मान नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख बनर्जी ‘उग्र और आपराधिक तत्वों’ को साथ लेकर पश्चिम बंगाल में सरकार चला रही हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संभवत: बनर्जी की सरकार इन तत्वों की ‘बंधक’ हो गई है, इसलिए मुख्यमंत्री इन तत्वों के हाथों विवश हैं और वह संविधान विरोधी बयान देने के अलावा और कुछ नहीं कर सकतीं।

त्रिवेदी ने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम सभी संवैधानिक मान्यताओं और प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए बनाया गया है।

उन्होंने कहा, “भारत की संवैधानिक व्यवस्था में देश के किसी भी राज्य की विधानसभा केंद्र सरकार के पारित कानून को लागू करने से मना नहीं कर सकती।”

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में शामिल विपक्षी दलों के कारण संविधान खतरे में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

-

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान