देश की खबरें | ममता ने केंद्र पर पश्चिम बंगाल के घाटाल में बाढ़ सुरक्षा योजना को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल इलाके के लोगों के लिए जरूरी बाढ़ रोकथाम योजना को मंजूरी देने में देरी कर रही है।

मेदिनीपुर/पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), 16 फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल इलाके के लोगों के लिए जरूरी बाढ़ रोकथाम योजना को मंजूरी देने में देरी कर रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए राज्य को धन जारी नहीं कर रहा है। बनर्जी ने मेदिनीपुर शहर में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम घाटाल मास्टर प्लान को पहले ही संसाधित कर चुके हैं। इससे कम से कम 17 लाख लोगों को लाभ होगा। केंद्र इसकी मंजूरी नहीं दे रहा है, हालांकि हमारे मंत्रियों ने नयी दिल्ली में तीन से चार बार अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस योजना के लागू होने से हमें क्षेत्र में बाढ़ रोकने में मदद मिलेगी।’’

पश्चिम मेदिनीपुर जिले में घाटाल लगभग हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। 1,500 करोड़ रुपये का ‘घाटाल मास्टरप्लान’ एक बड़ी परियोजना है, जिसमें रूपनारायण, शिलाबती और कंसाबती सहित 10 प्रमुख नदियों के तटबंधों को मजबूत किए जाएंगे और गाद निकाली जाएगी। मॉनसून के दौरान इन नदियों के उफान पर रहने से क्षेत्र में बाढ़ आती है।

कई परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि केंद्र राज्य को पश्चिम बंगाल से एकत्रित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के उसके हिस्से का भुगतान नहीं कर रहा है। बनर्जी ने कहा, ‘‘राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में कई सड़कें हैं जिनका पुनर्निर्माण करने की आवश्यकता है। हम ग्रामीण क्षेत्र में 11,500 किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण कर रहे हैं और इसके लिए 3,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। केंद्र इसके लिए कोष नहीं दे रहा है।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र ‘बांग्लार बाड़ी’ आवास परियोजना और यहां तक कि प्रधानमंत्री-ग्रामीण आवास योजना (पीएम-जीएवाई) के लिए धन आवंटित नहीं कर रहा है। केंद्र पर 100 दिन की रोजगार योजना के लिए कोष नहीं देने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि राज्य को वंचित किया जा रहा है।

बाद में, पुरुलिया में एक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों को पूरा नहीं करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे चुनाव के दौरान गांवों में जाकर लोगों के बीच मतभेद पैदा करते हैं, अफवाह फैलाते हैं और दंगे भड़काते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड