खेल की खबरें | मालविका बंसोड़ ने तस्नीम मीर को हराकर ओडिशा ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गुरूवार को यहां हमवतन और जूनियर नंबर एक खिलाड़ी तस्नीम मीर को सीधे गेम में शिकस्त देकर ओडिशा ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

कटक, 27 जनवरी भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गुरूवार को यहां हमवतन और जूनियर नंबर एक खिलाड़ी तस्नीम मीर को सीधे गेम में शिकस्त देकर ओडिशा ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मालविका ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 टूर्नामेंट के महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में 16 वर्षीय तस्नीम को 21-13 21-15 से हराया।

पिछले हफ्ते 20 वर्षीय मालविका सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में पीवी सिंधू से हार गयी थी। इससे पहले महीने के शुरू में इंडिया ओपन में उन्होंने अपनी आदर्श साइना नेहवाल को हराया था।

अब मालविका का सामना तान्या हेमंत और विजेता हरीश के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।

पांचवीं वरीय अश्मिता चालिहा ने हमवतन अनुपमा उपाध्याय को 21-17 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। अब उनका सामना रूचा सावंत से होगा जिन्होंने निक्की रापड़िया को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

पुरूष एकल में तीसरे वरीय शुभंकर डे ने साथी भारतीय राहुल यादव चिटाबोइना को 33 मिनट में 21-16 21-14 से पराजित किया।

किरण जॉर्ज भी हमवतन चिराग सेन पर 21-12 21-13 की आसान जीत से पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये।

मिश्रित युगल स्पर्धा में ध्रुव रावत और शिखा गौतम की जोड़ी को सचिन डायस और थिलिन हेंडाहेवा की श्रीलंकाई जोड़ी से दूसरे दौर के मैच में 11-21 14-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि आयुष मखिजा और दीक्षा चौधरी ने चिराग अरोड़ा और निशा रापड़िया को 21-5 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\