खेल की खबरें | मालविका आल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर, सात्विक . चिराग की जोड़ी आल इंग्लैंड के दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला एकल खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को यहां आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में अभियान मालविका बंसोड के प्री क्वार्टरफाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची से सीधे गेम में हारने के बाद खत्म हो गया जबकि सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरूष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई।

बर्मिंघम, 13 मार्च भारतीय महिला एकल खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को यहां आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में अभियान मालविका बंसोड के प्री क्वार्टरफाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची से सीधे गेम में हारने के बाद खत्म हो गया जबकि सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरूष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई।

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची को दुनिया की 28वें नंबर की खिलाड़ी मालविको महज 33 मिनट में 21-16 21-13 से हराने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा।

यामागुची का अब मालविका के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 4-0 हो गया है।

इससे पहले बुधवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी महिला एकल से बाहर हो गई थीं।

पिछले महीने अपने पिता के निधन के बाद कोर्ट पर लौटे सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 17, 21 . 15 से हराया ।

अब उनका सामना चीन के हाओ नान शि और वेइ हान जेंग से होगा ।

जीत के बाद सात्विक ने अपनी ऊंगली आसमान की ओर उठाई और ऊपर देखते रहे । शायद अपने पिता को तलाश रहे थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत कठिन है लेकिन जीवन ऐसा ही है ।’’

सात्विक ने दुख के क्षण में साथ रहने के लिये चिराग को धन्यवाद देते हुए कहा ,‘‘वह उस समय मेरे घर आया । हमने थोड़ा अभ्यास किया और मैं उसका शुक्रगुजार हूं । वह मेरी चोट के समय भी मेरे साथ था । उसके माता पिता और हमारे कोच भी आये । मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि वे हमारे यहां आयें ।’’

चिराग ने कहा ,‘‘ सात्विक ने इतना सब झेला और यहां खेलने का फैसला किया । कोई और ऐसा नहीं कर सकता था । वह काफी मजबूत है और मुझे गर्व है कि वह मेरा जोड़ीदार है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला