देश की खबरें | मालेगांव मामला: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित से पारिवारिक संबंध रखने वाला सेना का अधिकारी मुकरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट के मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित से पारिवारिक संबंध रखने वाला थल सेना का एक अधिकारी यहां सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को अपने बयान से मुकर गया।

मुंबई, 25 अगस्त महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट के मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित से पारिवारिक संबंध रखने वाला थल सेना का एक अधिकारी यहां सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को अपने बयान से मुकर गया।

इस तरह, सुनवाई के दौरान मुकरने वाला वह 25वां गवाह है।

उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव कस्बे में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि 90 अन्य घायल हो गये थे।

थल सेना के अधिकारी ने विशेष न्यायाधीश ए.के. लाहोटी के समक्ष बृहस्पतिवार को अपनी गवाही दी और पुरोहित की पहचान की, जो अदालत में उपस्थित थे।

अधिकारी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने मामले के सिलसिले में उनसे पूछताछ की थी लेकिन उनका बयान कभी दर्ज नहीं किया।

जांच एजेंसी द्वारा पेश किये गये किसी गवाह को उस वक्त मुकर गया माना जाता है जब वह अदालत में अभियोजन के मामले का समर्थन नहीं करता है।

रिकार्ड के मुताबिक, एटीएस ने सेना के उक्त अधिकारी का तीन पन्नों में बयान दर्ज किया था जिसमें दावा किया गया था कि उसने पुरोहित के घर में अभिनव भारत संगठन से जुड़े दस्तावेज देखे थे।

बयान में सेना के अधिकारी ने पुरोहित और एक अन्य पूर्व सैन्य अधिकारी को पंचगनी में अक्टूबर 2008 में अभिनव भारत के शिविर वाले स्थल पर छोड़ने का भी दावा किया था।

पुरोहित के अलावा, मामले के अन्य आरोपियों में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल हैं। वे सभी जमानत पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\