देश की खबरें | मालेगांव धमाका मामला : एक और गवाह मुकरा, अब तक 30 गवाह पलटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मालेगांव धमाका मामले में बृहस्पतिवार को 30वां गवाह मुकर गया, जो एक रियल स्टेट एजेंट है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी आरोपियों में शामिल हैं।

मुंबई, 23 मार्च मालेगांव धमाका मामले में बृहस्पतिवार को 30वां गवाह मुकर गया, जो एक रियल स्टेट एजेंट है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी आरोपियों में शामिल हैं।

मामले के एक अभियुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित द्वारा गवाह की भर्ती गुप्त मुखबिर के रूप में की गयी थी।

मामले की शुरुआत में जांच करने वाले महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी (एटीएस) दस्ते के अनुसार, गवाह ने 2008 में एक बयान दिया था, लेकिन अदालत के समक्ष गवाही के दौरान उसने कहा कि उसे यह याद नहीं कि उसने जांच एजेंसी को कोई बयान दिया था। इसके बाद अदालत ने उसे मुकरा हुआ गवाह घोषित कर दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वह मामले में मुकरने वाला 30वां गवाह है।

अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि गवाह ने एटीएस को बताया था कि वह पुरोहित से एक परिचित के माध्यम से मिला था और वे संपर्क में रहे।

एटीएस के मुताबिक, बाद में पुरोहित ने उसे सैन्य खुफिया विभाग के लिए जानकारी इकट्ठा करने के वास्ते नियुक्त किया और उसे एक पहचान पत्र भी दिया गया था।

गवाह ने बृहस्पतिवार को अदालत में केवल पुरोहित को पहचाना और किसी अन्य आरोपी को नहीं।

गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में मस्जिद के पास मोटरसाइकिल में छिपाकर रखे गए विस्फोटक में हुए धमाके से छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब 100 लोग घायल हुए थे। महाराष्ट्र के नासिक जिला स्थित मालेगांव सांप्रादायिक रूप से संवेदनशील शहर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू