विदेश की खबरें | मालदीव : धन शोधन, भ्रष्टाचार के लिए पूर्व राष्ट्रपति को 11 साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मालदीव की अपराध अदालत ने यामीन पर 50 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने यामीन को सरकार के स्वामित्व वाले एक द्वीप को पट्टे पर देने के ऐवज में रिश्वत लेने का दोषी पाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मालदीव की अपराध अदालत ने यामीन पर 50 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने यामीन को सरकार के स्वामित्व वाले एक द्वीप को पट्टे पर देने के ऐवज में रिश्वत लेने का दोषी पाया।

यामीन वर्ष 2013 से 2018 के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति थे।

अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति को धन शोधन के लिए सात साल और रिश्वत लेने के लिए चार साल की सजा सुनाई।

यह पहली बार नहीं है, जब यामीन को दोषी पाया गया है। 2019 में एक अलग मामले में भी यामीन को धन शोधन का दोषी पाया गया था और उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई।

हालांकि, दो साल बाद उच्चतम न्यायालय ने यह कहते हुए फैसले को पलट दिया कि सबूतों में विसंगतियां थीं और यह निर्णायक रूप से साबित नहीं हुआ कि यामीन ने व्यक्तिगत लाभ के लिए सरकारी धन में 10 लाख डॉलर का धन शोधन किया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट