देश की खबरें | मालदीव ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे की माले में मौजूदगी पर टिप्पणी से इनकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मालदीव के विदेश मंत्रालय ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों के साथ सेना के एक विमान से माले पहुंचने के मामले पर टिप्पणी करने से बुधवार को इनकार कर दिया। इस सैन्य विमान ने कोलंबो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
कोलंबो/माले, 13 जुलाई मालदीव के विदेश मंत्रालय ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों के साथ सेना के एक विमान से माले पहुंचने के मामले पर टिप्पणी करने से बुधवार को इनकार कर दिया। इस सैन्य विमान ने कोलंबो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
देश की अर्थव्यवस्था को संभाल पाने में विफल रहने के कारण राजपक्षे के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश के बीच 73 वर्षीय राष्ट्रपति द्वारा बुधवार को इस्तीफे की घोषणा के बीच वह देश छोड़कर चले गए हैं।
मालदीव के विदेश मंत्रालय के संचार निदेशक मिवान मोहम्मद ने राजपक्षे के मालदीव पहुंचने को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
मोहम्मद ने कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय फिलहाल इस मुद्दे (राजपक्षे के मालदीव पहुंचने को लेकर) पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा।’’
संसद सचिवालय के संचार निदेशक हसन जिआउ ने कहा कि संसद को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
इससे पहले दिन में, श्रीलंका की वायु सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि राजपक्षे अपनी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों के साथ सेना के एक विमान में देश छोड़कर चले गए हैं।
बयान में कहा गया है, ‘‘संविधान के तहत राष्ट्रपति को मिली शक्तियों के तहत और रक्षा मंत्रालय की पूर्ण स्वीकृति के साथ राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों को 13 जुलाई को कातुनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मालदीव रवाना होने के लिए श्रीलंकाई वायु सेना का विमान उपलब्ध कराया गया।’’
प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी राष्ट्रपति के देश छोड़ने की पुष्टि की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)