खेल की खबरें | मलेशिया मास्टर्स: प्रणय ने सेमीफाइनल स्थान पक्का किया, सिंधू फिर ताई जू से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एच एस प्रणय ने शुक्रवार को यहां जापान के कांता सुनेयामा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू पूरी कोशिश के बावजूद फिर ताई जु यिंग को पराजित करने का तरीका नहीं ढूंढ सकी और मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गयीं।

कुआलालंपुर, आठ जुलाई एच एस प्रणय ने शुक्रवार को यहां जापान के कांता सुनेयामा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू पूरी कोशिश के बावजूद फिर ताई जु यिंग को पराजित करने का तरीका नहीं ढूंढ सकी और मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गयीं।

प्रणय ने अपनी शानदार लय जारी रखी और दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी सुनेयामा पर 60 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में 25-23 22-20 से जीत दर्ज की।

मई में भारत की थॉमस कप जीत के नायकों में से एक प्रणय का सामना अब अंतिम चार में आठवें वरीय हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस से होगा।

एक हफ्ते पहले भी सिंधू मलेशिया ओपन में चीनी ताइपे की महान खिलाड़ी से पराजित हो गयी थीं। सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू को 55 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21 21-12 12-21 से हार मिली।

तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ताई जु के खिलाफ सिंधू की यह करियर की 17वीं हार है। वहीं पिछली सात भिड़ंत में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने सिंधू पर बाजी मारी है। पिछली बार सिंधू ने ताई जु को बासेल में 2019 विश्व चैम्पियनशिप में हराया था जिसमें इस भारतीय के नाम स्वर्ण पदक रहा था।

ताई जु ने अपने तेज तर्रार और सटीक खेल से शुरू में ही इरादे जाहिर कर दिये। वह 10-9 की बढ़त को 15-9 करने में सफल रही और दबदबा बनाते हुए मैच में बढ़त हासिल की।

सिंधू ने दूसरे गेम में 11-4 की बढ़त बनायी और फिर रैलियों पर नियत्रंण बनाते हुए मैच में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गयीं।

निर्णायक गेम में भी भारतीय खिलाड़ी ने यही लय जारी रखी और एक समय वह 7-3 की बढ़त बनाये थीं जिससे लग रहा था कि वह ताई जु का तिलिस्म तोड़ देंगी लेकिन दूसरी वरीय ने फिर वापसी की और ब्रेक तक दो अंक की बढ़त बनायी।

पर ब्रेक के बाद सिंधू की सहज गलतियों और प्रतिद्वंद्वी के शानदार खेल से यह गेम पूरी तरह से ताई जु के पक्ष में हो गया जिन्होंने 19-11 की बढ़त के बाद आसानी से जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट