जरुरी जानकारी | महिला उद्यमियों को समर्थन देने के लिए मेकमायट्रिप का डब्ल्यूईपी के साथ गठजोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यात्रा पोर्टल मेकमायट्रिप ने शुक्रवार को कहा कि उसने महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत शुरू होने वाली मैत्री परियोजना से पूर्वोत्तर क्षेत्र में ‘होमस्टे’ चलाने वाली महिलाओं को समर्थन और प्रोत्साहन मिलेगा।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर यात्रा पोर्टल मेकमायट्रिप ने शुक्रवार को कहा कि उसने महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत शुरू होने वाली मैत्री परियोजना से पूर्वोत्तर क्षेत्र में ‘होमस्टे’ चलाने वाली महिलाओं को समर्थन और प्रोत्साहन मिलेगा।

मेकमायट्रिप ने शुक्रवार एक बयान में कहा कि परियोजना के तहत ‘होमस्टे’ चलाने वाली चयनित महिलाओं को आतिथ्य सत्कार, सुरक्षा, डिजिटल मार्केटिंग और अन्य अनुपालनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मेकमायट्रिप के सह-संस्थापक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, ''हम यात्रा में निहित बदलावकारी शक्ति में भरोसा करते हैं और इस परियोजना के जरिए हमारा मकसद ‘होमस्‍टे’ चलाने वाली महिला उद्यमियों तक इस शक्ति का लाभ पहुंचाना है।''

डब्‍ल्‍यूईपी का गठन नीति आयोग की मदद से किया गया था और अब इसे एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी में बदल दिया गया है।

डब्‍ल्‍यूईपी की मिशन डायरेक्‍टर अन्ना रॉय ने कहा कि यह परियोजना महिलाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक दृष्टिकोण का प्रतीक है, जो स्त्री-पुरूष समानता और आर्थिक वृद्धि के राष्‍ट्रीय लक्ष्‍यों के अनुरूप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी