देश की खबरें | पहले निकाय और फिर लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए अभी से रणनीति बनाएं : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रविवार को मुख्यमंत्री हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (खाद कारखाना) के मैदान पर करीब 1046 करोड़ रुपये की लागत वाले 258 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कमल निशान पर जो उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, वह हर एक नागरिक का प्रत्याशी होगा, हमें इस बात का संकल्प लेना होगा।

रविवार को मुख्यमंत्री हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (खाद कारखाना) के मैदान पर करीब 1046 करोड़ रुपये की लागत वाले 258 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कमल निशान पर जो उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, वह हर एक नागरिक का प्रत्याशी होगा, हमें इस बात का संकल्प लेना होगा।

उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ेंगे तो न कोई विकास बाधित कर पाएगा और न ही सुरक्षा में सेंध लगा पाएगा तथा योजनाओं के लाभ से भी कोई वंचित नहीं कर पाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और जनकल्याण को आगे बढ़ाने में सफलता इसीलिए मिल रही है कि यहां डबल इंजन की सरकार होने के साथ प्रखंड एवं निकाय स्तर तक भाजपा के कार्यकर्ता हैं, इससे लोगों को योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी हो रही है और हमें यह समझना होगा कि एक भी कड़ी कमजोर होने पर जनहित के सभी कार्य प्रभावित होंगे।

लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान के अनुसार योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश को प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे विकास का लाभ प्राप्त हो रहा है और छह वर्षों में उप्र ने एक नई आभा और नए कलेवर के साथ दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाई है।

विपक्षी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ''छह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर थी, हर दूसरे-तीसरे दिन दंगे होते थे और न लोग सुरक्षित थें न बेटियां। अराजकता का तांडव था। आप सबने देखा है कि छह साल से यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ है।'' ?

मुख्यमंत्री ने कहा, ''सरकार दंगाइयों का कानूनी तरीके से ठीक से इलाज कर रही है। अब यहां माफिया सिर तान कर नहीं चल सकता। बहन-बेटी की इज्जत से खिलवाड़ नहीं कर सकता।''

योगी ने जोर देकर कहा कि '' कोई गुंडा, माफिया किसी गरीब या कारोबारी का जमीन दुकान कब्जा करने का दुस्साहस नहीं कर सकता। उसने ऐसी जुर्रत की तो ऐसा उपचार किया जाएगा कि उनकी कई पीढ़ियां अपराध करने से डरेंगी।''

लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को सांसद रवि किशन शुक्ल, कमलेश पासवान व विधायक महेंद्र पाल सिंह ने भी संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\