सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए राज्यों के साथ मिलकर योजना बनाएं: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि अगले पांच साल में 10 लाख सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण करने के लिए सभी राज्यों के साथ मिलकर एक योजना तैयार करें.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 6 सितंबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि अगले पांच साल में 10 लाख सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण करने के लिए सभी राज्यों के साथ मिलकर एक योजना तैयार करें. केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि आम आदमी पार्टी (आप) के ‘मेक इंडिया नंबर-1’ अभियान की शुरुआत वह बुधवार को अपने जन्म स्थान हिसार (हरियाणा) से करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम-श्री योजना के तहत देश भर में 14,500 स्कूल विकसित एवं उन्नत बनाए जाने की घोषणा की थी. केजरीवरल ने कहा, ‘‘ यह काफी अच्छी बात है, लेकिन 14,500 स्कूल समुद्र में एक बूंद की तरह हैं. मैं प्रधानमंत्री से देश के सभी 10.5 लाख सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण करने की अपील करता हूं.’’ यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री पद का ना ही दावेदर ना ही इच्छुक, समय विपक्ष को एकजुट करने का: नीतीश कुमार

उन्होंने कहा,‘‘ अगर केवल 14,500 स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, तो इस रफ्तार से देश के 10.5 लाख स्कूलों को बेहतर बनाने में 70 से 80 साल लग जाएंगे.’’ उन्होंने कहा कि हर एक बच्चे को निशुल्क शिक्षा मिलने तक भारत विश्व का नंबर एक देश नहीं बन सकता. केजरीवाल ने कहा कि ‘मेक इंडिया नंबर-1’ अभियान से जुड़ने को इच्छुक लोग 9510001000 पर फोन करें.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\