देश की खबरें | मुंबई के धारावी की झुग्गियों में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी की कुछ झुग्गियों में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 फरवरी मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी की कुछ झुग्गियों में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि धारावी दमकल केंद्र के पास कमला नगर और शाहू नगर इलाकों में तड़के करीब सवा चार बजे कुछ झुग्गियों में आग लग गई।

एक निगम अधिकारी ने बताया, ‘‘कम से कम 12 दमकल गाड़ियां, आठ पानी के टैंकर और अन्य दमकल वाहन आग बुझाने के अभियान में जुटे हैं।’’

उन्होंने बताया कि आग कुछ झोपड़ियों तक ही सीमित है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के प्रशासनिक वार्ड और कई अन्य एजेंसी के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Key Players To Watch Out: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच होगी गोल्ड मेडल की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs Japan, One-Off T20I Match Live Score Update: तोचिगी में टीम इंडिया और जापान के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mumbai FDA Action: मुंबई में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, अमेजन डार्क स्टोर, स्विगी इंस्टामार्ट और सुलेमान उस्मान मिठाईवाला के लाइसेंस सस्पेंड

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Dream11 Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच होगी गोल्ड मेडल की जंग, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम