देश की खबरें | असम के जोरहाट में भीषण आग पर काबू पाया गया, 200 से अधिक दुकानें जलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के जोरहाट जिले में एक बाजार में लगी भीषण आग में 200 से अधिक दुकानें जल गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जोरहाट (असम), 17 फरवरी असम के जोरहाट जिले में एक बाजार में लगी भीषण आग में 200 से अधिक दुकानें जल गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जोरहाट शहर के मध्य में स्थित चौक बाजार में बृहस्पतिवार देर शाम लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, दमकल के वाहन अब भी कुछ-कुछ हिस्सों में लगी आग को बुझाने के काम में जुटे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए बाजार में 25 से अधिक दमकल वाहनों को भेजा गया था जो एक दुकान में संभवत: शॉर्ट सर्किट होने से लगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और दुकान मालिक एवं कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे।

उन्होंने कहा कि आग से क्षतिग्रस्त हुई अधिकतर दुकानें किराने के सामान और कपड़ों की थीं।

अधिकारी ने कहा कि राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगन मोहन घटनास्थल पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

जोरहाट में दो महीने में इस तरह की ये दूसरी घटना है। दिसंबर में मारवाड़ी पट्टी इलाके में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त