देश की खबरें | दिल्ली में गाजीपुर ‘लैंडफिल’ स्थल पर लगी भीषण आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर ‘लैंडफिल’ स्थल (कचरा एकत्र करने का स्थान) पर रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर ‘लैंडफिल’ स्थल (कचरा एकत्र करने का स्थान) पर रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शाम पांच बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दो दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है।’’

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए उत्खननकर्ताओं को भी काम पर लगाया गया है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने पिछले साल 31 दिसंबर तक गाजीपुर लैंडफिल स्थल को खाली कराने का वादा किया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एक बयान में कहा कि लैंडफिल स्थल पर आग लगने के परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया है, जिससे निवासियों और व्यवसायों को असुविधा हो रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के एमसीडी चुनाव से पहले 31 दिसंबर,2023 तक इस लैंडफिल स्थल को खाली करने का वादा किया था, लेकिन कचरा हटाने के बजाय यहां और अधिक कचरा डाल दिया गया।

वर्ष 2019 में गाजीपुर लैंडफिल स्थल की ऊंचाई 65 मीटर थी, जो कुतुब मीनार से केवल आठ मीटर कम थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील