देश की खबरें | मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोहाली में एक अदालत ने मादक द्रव्य मामले में मंगलवार को शिरोमणी अकाली दल (शिअद) नेता विक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक के लिये बढ़ा दी।

चंडीगढ़, आठ मार्च मोहाली में एक अदालत ने मादक द्रव्य मामले में मंगलवार को शिरोमणी अकाली दल (शिअद) नेता विक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक के लिये बढ़ा दी।

उनके वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि मजीठिया (46) अदालत के समक्ष पेश हुए जिसने हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।

मादक द्रव्य मामले के सिलसिले में 24 फरवरी को यहां एक अदालत के समक्ष समर्पण करने के बाद उन्हें दो हफ्तों के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

उच्चतम न्यायालय ने पहले पंजाब पुलिस को इस मामले में राज्य के पूर्व मंत्री को 23 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया था ताकि वह राज्य में चुनाव प्रचार कर सकें।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना तथा न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने हालांकि मजीठिया को निर्देश दिया था कि वह पंजाब विधानसभा चुनावों के 20 फरवरी को संपन्न होने के बाद निचली अदालत के समक्ष आत्म समर्पण करें।

मजीठिया के खिलाफ पिछले साल 20 दिसंबर को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 24 जनवरी को खारिज कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड