देश की खबरें | महुआ मोइत्रा ने विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सात राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई सात राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

उपचुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने 10 विधानसभा सीट और भाजपा ने दो सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई।

मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में विधानसभा उपचुनाव में चार में से चार सीट जीत ली है जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन ने राष्ट्रीय स्तर पर 13 में 10 सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा और उसके एजेंसी राज की हार का सिलसिला जारी है।’’

प्रधानमंत्री को ‘टैग’ करते हुए तृणमूल सांसद ने पोस्ट में कहा, ‘‘लोग कह रहे हैं ‘तुमसे न हो पाएगा’ नरेन्द्र मोदी।’’

उपचुनाव में कांग्रेस ने चार सीट पर जीत दर्ज की। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में दो और भाजपा शासित उत्तराखंड में दो सीट पर जीत हासिल की।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने सभी चार सीट जीतीं, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जालंधर पश्चिम सीट पर विजय हासिल की। तमिलनाडु में द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने विक्रवांडी निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट