देश की खबरें | महोबा:बेहोशी की हालत में मिली नाबालिग से दुष्‍कर्म की आशंका, मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पुलिस को 14 साल की एक नाबालिग लड़की बेहोशी की हालत में मिली। वहीं, परिजनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने की आशंका जताई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

महोबा (उप्र), 6 नवंबर महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पुलिस को 14 साल की एक नाबालिग लड़की बेहोशी की हालत में मिली। वहीं, परिजनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने की आशंका जताई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने शुक्रवार को बताया कि "शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली 14 साल की लड़की बृहस्पतिवार देर रात झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पाई गई। इस सिलसिले में पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता की चिकित्सीय जांच करवाने के बाद अदालत में सीआरपीसी की धारा-164 के तहत उसके बयान दर्ज करवाये हैं। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने पराली पर बाॅयो डीकंपोजर केमिकल छिड़काव के प्रभाव के अध्ययन के लिए बनाई समिति.

उन्होंने पीड़िता के हवाले से बताया कि "उनके मकान में किराए पर रह रहा 15 वर्षीय लड़का उसे अपने साथ ले गया था। रास्ते में उसके (नाबालिग लड़के के) तीन अन्य दोस्त मिले, जिन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई।"

एएसपी ने बताया कि "लड़की के अनुसार, उसके साथ क्या हुआ, उसे पता नहीं है। जब उसे होश आया तो वह खुद को झाड़ियों के नजदीक पाया। वहां से उसने अपने परिजनों को फोन से सूचना दी थी।"

यह भी पढ़े | West Bengal: पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- 200 से ज्यादा सीटें जीतकर राज्य में बनाएंगे सरकार.

गौतम ने बताया कि "फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उसे ले जाने वाले नाबालिग लड़के को रात से ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।"

उधर, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विजय सिंह ने बताया कि "बृहस्पतिवार की रात ही लड़की के पिता की तहरीर पर 15 साल के नाबालिग लड़के और उसके तीन अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और हिरासत में लिए गए नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।"

वहीं, पीड़िता के पिता ने मीडिया को बताया कि "जिस समय लड़की ने उन्हें फोन पर बताया कि वह झाड़ियों के पास बेहोशी हालत में पड़ी है, जब हम वहां पहुंचे तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। ऐसा लग रहा था कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार जैसी घटना घटित हुई है।"

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है और हिरासत में लिए गए नाबालिग के तीन अज्ञात साथियों की भी खोजबीन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट