जरुरी जानकारी | महिंद्रा नए ब्रांड ओजेए के तहत लाएगी 40 ट्रैक्टर मॉडल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका ट्रैक्टर खंड नए ब्रांड ओजेए के तहत एक हल्के प्लेटफॉर्म पर निर्मित ट्रैक्टर के 40 नए मॉडल लाएगा।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका ट्रैक्टर खंड नए ब्रांड ओजेए के तहत एक हल्के प्लेटफॉर्म पर निर्मित ट्रैक्टर के 40 नए मॉडल लाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि महिंद्रा ओजेए ट्रैक्टर अमेरिका, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया सहित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

इसमें चार सब-ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म होंगे - सब-कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट, स्मॉल यूटिलिटी और लार्ज यूटिलिटी- ट्रैक्टर श्रेणी, जिसमें विभिन्न मल्टीपल एचपी पॉइंट्स में 40 मॉडल शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि ट्रैक्टरों की नई श्रृंखला वैश्विक ट्रैक्टर कार्यक्रम के-2 के तहत विकसित की गई है। ओजेए शृंखला का निर्माण तेलंगाना में महिंद्रा के जहीराबाद ट्रैक्टर संयंत्र में किया जाएगा, जहां कंपनी युवो और जिवो ट्रैक्टर भी बनाती है।

कंपनी ने कहा कि इस संयंत्र की सालाना एक लाख ट्रैक्टर बनाने की क्षमता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड