जरुरी जानकारी | एक्सयूवी700 के लिए सात अक्तूबर से बुकिंग शुरू करेगी महिंद्रा एंड महिंद्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को अपने प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन एक्सयूवी700 की बुकिंग सात अक्टूबर से शुरू करने की घोषणा की।

मुंबई, 30 सितंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को अपने प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन एक्सयूवी700 की बुकिंग सात अक्टूबर से शुरू करने की घोषणा की।

एक्सयूवी700 डीजल और पेट्रोल, मैनुअल तथा ऑटोमैटिक विकल्पों सहित पांच एवं सात सीटर क्षमता वाले संस्करणों में आएगी।

यह एक वैकल्पिक ऑल-व्हील-ड्राइव (ओडब्ल्यूडी) की विशिष्टता में भी उपलब्ध होगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एक्सयूवी700 की बुकिंग सात अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने डिलीवरी शुरू होने की तारीख की घोषणा नहीं की है।

कंपनी एक्सयूवी700 को दो सीरीज- एमएक्स और एडरिनोएक्स (एएक्स) में पेश कर रही है। एडरिनोएक्स सीरीज को आगे तीन संस्करणों - एएक्स3, एएक्स5 और एएक्स7 में बांटा गया है।

कार निर्माता ने बताया कि एमएक्स सीरीज (एमटी, पेट्रोल, 5-सीटर) के लिए कीमतें 11.99 लाख रुपये और एएक्स सीरीज (एमटी, पेट्रोल, 5-सीटर) के लिए 13.99 लाख रुपये से शुरू होंगी। सभी कीमतें पहली 25,000 बुकिंग के लिए लागू होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट