जरुरी जानकारी | जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 36 प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री जुलाई में 36 प्रतिशत घटकर 25,678 इकाई रह गई। इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 40,142 वाहन बेचे थे।

नयी दिल्ली, एक अगस्त महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री जुलाई में 36 प्रतिशत घटकर 25,678 इकाई रह गई। इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 40,142 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि जुलाई में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 35 प्रतिशत घटकर 24,211 इकाई रह गई, जो जुलाई, 2019 में 37,474 इकाई रही थी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

समीक्षाधीन महीने में कंपनी का निर्यात 45 प्रतिशत घटकर 1,467 इकाई रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 2,668 इकाई रहा था।

यात्री वाहन खंड (यूटिलिटी वाहन, कार और वैन) में कंपनी की बिक्री 34 प्रतिशत घटकर 11,025 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 16,831 इकाई रही थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

वाणिज्यिक वाहन खंड में कंपनी की बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 15,969 इकाई से 13,103 इकाई पर आ गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ऑटोमोटिव खंड) विजय राम नाकरा ने कहा, ‘‘हमारी कुल वाहन बिक्री में वृद्धि का रुख दिखने लगा है। मांग में लगातार सुधार हो रहा है। विशेषरूप से ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों की मांग अच्छी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\