खेल की खबरें | महेश्वरी, रेजा महिला स्कीट क्वालीफिकेशन में 14वें और 23वें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान और रेजा ढिल्लों रविवार को यहां पेरिस ओलंपिक खेलों की महिला स्कीट स्पर्धा में क्रमश: 14वें और 23वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

शेटराउ (फ्रांस), चार अगस्त भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान और रेजा ढिल्लों रविवार को यहां पेरिस ओलंपिक खेलों की महिला स्कीट स्पर्धा में क्रमश: 14वें और 23वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

पांच सीरीज के क्वालीफिकेशन की अंतिम दो सीरीज रविवार को खेली गई जिसके बाद महेश्वरी का कुल स्कोर 118 रहा। उन्होंने पांच सीरीज में 23, 24, 24, 25 और 22 अंक जुटाए।

रेजा का कुल स्कोर 113 रहा। उन्होंने पांच सीरीज में 21, 22, 23, 23 और 24 अंक जुटाए।

स्पर्धा में 29 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया जिनमें से शीर्ष छह ने फाइनल में जगह बनाई।

इटली की 2016 रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता डायना बेकोसी भी फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। वह 117 अंक के साथ 15वें स्थान पर रहीं।

पहले दिन के क्वालीफिकेशन के बाद महेश्वरी तीन सीरीज में 23, 24 और 24 से 71 अंक जुटाकर आठवें स्थान पर चल रहीं थी और फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में थीं। रविवार को हालांकि चौथी सीरीज में पूरे 25 अंक जुटाने के बावजूद वह शीर्ष छह निशानेबाजों में जगह नहीं बना पाई।

विजयवीर सिद्धू और अनीष भानवाला 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन में हिस्सा ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\