खेल की खबरें | महेला जयवर्धने फिर मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी से पहले बड़ा बदलाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।

मुंबई, 13 अक्टूबर पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी से पहले बड़ा बदलाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।

जयवर्धने 2017-2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ इसी भूमिका में जुड़े हुए थे। फ्रेंचाइजी ने 2017, 2019 और 2020-21 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीता था।

जयवर्धने इस तरह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर की जगह लेंगे जो दो साल तक मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच थे।

मुंबई इंडियंस ने 2023 चरण में नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया लेकिन इस साल उसका प्रदर्शन काफी खराब रहा जिसमें टीम 14 मैच में से केवल चार में ही जीत दर्ज कर पाई।

जयवर्धने ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस परिवार में मेरी यात्रा हमेशा विकास करने की रही है। 2017 में ध्यान सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक ग्रुप बनाने पर था और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब वापसी में उसी भूमिका में मुंबई इंडियंस के इतिहास में योगदान देना जारी रखने का मौका एक रोमांचक चुनौती है जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज