ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए काम करें महायुति कार्यकर्ता : शिंदे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोकसभा चुनाव के दो चरणों में राज्य में मतदान प्रतिशत पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि अंतिम तीन चरणों में मतदान प्रतिशत बढ़े।

ठाणे, छह मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोकसभा चुनाव के दो चरणों में राज्य में मतदान प्रतिशत पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि अंतिम तीन चरणों में मतदान प्रतिशत बढ़े।

शिंदे ने सोमवार को ठाणे में शिवसेना उम्मीदवार नरेश म्हस्के के समर्थन में प्रचार करते हुए एक चुनावी रैली में यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ चुनाव भीषण गर्मी में हो रहे हैं और इसका असर राज्य में मतदान प्रतिशत पर भी दिख रहा है। हालांकि, इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम भारी अंतर से जीतेंगे, लेकिन मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जरूरत है।’’

उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और ब्लॉक प्रभारियों से मतदान के पहले कुछ घंटों में अधिकतम मतदाताओं को लाने पर ध्यान केंद्रित करने का भी आग्रह किया।

शिंदे ने कहा कि उन्होंने राज्य के कई हिस्सों का दौरा किया है और सरकार के काम के कारण महायुति गठबंधन को अधिकतम समर्थन मिल रहा है तथा राज्य के लोग खुश हैं।

महायुति गठबंधन में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि महायुति के सभी घटक दल और गठबंधन का समर्थन करने वाले राजनीतिक दल गंभीरता से काम कर रहे हैं। ’’

शिंदे ने सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन करने और उसके उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरे दिल से काम करने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की प्रशंसा भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट