देश की खबरें | महायुति लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान की करेगी भरपाई, विधानसभा चुनाव में विजयी होगी:फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां विधानसभा चुनाव विजयी बनकर उभरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी तथा लोकसभा चुनाव के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करेंगी।

पालघर, 12 नवंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां विधानसभा चुनाव विजयी बनकर उभरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी तथा लोकसभा चुनाव के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करेंगी।

राज्य में 20नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पालघर जिले में तीन स्थानों पर रैलियों में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव के बाद सत्ता में महायुति के लौटने पर उसकी सरकार कृषि ऋण माफ कर देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल लोकसभा चुनाव में हमने जो भी नुकसान उठाया, उसकी हम भरपाई करेंगे। हमें विश्वास है कि महायुति गठबंधन सत्ता में बना रहेगा।’’

भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे की शिवेसना और अजित पवार की राकांपा के गठबंधन महायुति ने लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की कुल 48 में से केवल 17 सीट जीती थीं। उसके विपरीत कांग्रेस, शिवेसना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) के गठबंधन महा विकास आघाडी ने 30 लोकसभा सीट पर विजय हासिल की थी।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 23 सीट जीती थी लेकिन 2024 के संसदीय चुनाव में उसकी सीट घटकर नौ पर आ गयी।

फडणवीस ने कहा, ‘‘ राज्य में महायुति की सरकार बन जाने के बाद कृषि ऋण को माफ करने का निर्णय लिया जायेगा जिससे कृषि समुदाय के वित्तीय बोझ को दूर करने में मदद मिलेगी।’’

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि अगले पांच सालों तक किसानों को बिजली बिल से छूट दी जाएगी एवं एक समर्पित कंपनी उनके लिए 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य में 2.5 करोड़ महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली ‘लाडकी बहिन योजना' महायुति सरकार में ‘विपक्ष द्वारा इसे रोकने के प्रयासों के बावजूद’ जारी रहेगी।

पालघर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रस्तावित वधावन बंदरगाह, बुलेट ट्रेन और तटीय सड़क परियोजनाओं के माध्यम से जिले को आगे लाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन परियोजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को खूब बढ़ावा मिलेगा और पालघर के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे... महायुति सरकार का रुख है कि हम यहां नष्ट करने के लिए नहीं बल्कि क्षेत्र के लाभ के लिए परियोजनाओं को विकसित करने के लिए हैं।’’

भाजपा नेता ने आश्वासन दिया कि स्थानीय मछुआरों की आजीविका के पारंपरिक साधनों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज