देश की खबरें | महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मुंबई, 18 फरवरी महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि उनका स्वास्थ्य सही है और वह उचित चिकित्सकीय सलाह ले रहे हैं।

‘राष्ट्रवादी परिवार संवाद यात्रा’ के तहत इस महीने की शुरुआत में राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने वाले पाटिल ने उनके संपर्क में आए लोगों से सतर्क रहने और स्वपृथक-वास में जाने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ हूं। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। मैं उचित मेडिकल सलाह ले रहा हूं और जल्दी ठीक होने की आशा है। मैं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपना काम करता रहूंगा।’’

इस महीने की शुरुआत में राज्य के मंत्रियों अनिल देशमुख, सतेज पाटिल और राजेन्द्र सिंगणे के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

देशमुख को नागपुर के अस्पताल में इलाज के बाद 15 फरवरी को वहां से छुट्टी मिल गई है।

पिछले साल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित दर्जनों मंत्री संक्रमित हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\