खेल की खबरें | महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा, आईपीएल पर आतंकी खतरे की रिपोर्ट आधारहीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने गुरूवार को विधानसभा में मीडिया के एक वर्ग में आयी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों को कोई खतरा नहीं है।

मुंबई, 24 मार्च महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने गुरूवार को विधानसभा में मीडिया के एक वर्ग में आयी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों को कोई खतरा नहीं है।

आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो रहा है।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि उन्हें टूर्नामेंट में किसी आंतकी खतरे के बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली है।

वाल्से पाटिल ने विधानसभा में कहा, ‘‘मीडिया के एक वर्ग में मुंबई में आईपीएल में खतरे की खबर आयी थी कि कोई रेकी कर रहा है। मुंबई में आईपीएल को कोई खतरा नहीं है। किसी ने भी रेकी नहीं की है, किसी से भी कोई खतरा नहीं है। और पुलिस विभाग ने भी इसे स्पष्ट कर दिया है। ’’

सोशल मीडिया पर कुछ ‘अनवैरिफाइड’ वायरल संदेशों में कहा गया था कि आतंकवादियों ने होटल ट्राइडेंट, वानखेड़े स्टेडियम के साथ दोनों स्थानों के बीच बस रूट की रेकी की थी, लेकिन पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।

मुंबई पुलिस ने गुरूवार को आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि वह इस हफ्ते के अंत में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये तैयार है।

इसमें कहा गया कि 26 मार्च से दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होने वाले क्रिकेट के इस टूर्नामेंट को किसी आंतकी खतरे के बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस ने कहा कि शहर में दो स्टेडियम (वानखेड़े और ब्रैबोर्न) में उचित सुरक्षा इंतजाम किये जायेंगे जहां मैच खेले जायेंगे। इसके अलावा उन होटलों में भी उचित सुरक्षा इंतजाम किये जायेंगे जहां खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ रूके हैं।

मैचों से पहले पुलिस अधिकारियों को स्टेडियम और होटलों का दौरा करने के लिये कहा गया है और साथ ही खिलाड़ियों को होटल से स्टेडियम ले जाने वाली बसों में पुलिस सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\