देश की खबरें | महाराष्ट्र: मृत माता-पिता पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद युवक ने की दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय एक युवक को अपने दोस्त की हत्या करने और शव को नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 17 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय एक युवक को अपने दोस्त की हत्या करने और शव को नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, युवक ने दावा किया कि उसने अपने दोस्त की हत्या इसलिए कि क्योंकि उसका दोस्त अकसर उसके मृत माता-पिता पर अपमानजनक टिप्पणी करता था।

मुरबाड थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रसाद पंढरे के अनुसार, मुरबाड़ थाना क्षेत्र की एक नदी में 11 जून को एक व्यक्ति का शव पत्थर से बंधा हुआ मिला था। जब पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू की तो पुलिस को धनीवली इलाके के हेमंत उर्फ किरण नंदू कदव (24) नाम के एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत मिली।

अधिकारी ने बताया कि नदी से जो शव बरामद किया गया, वह कदव का था जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काम करते हुए कदव के दोस्त राधेश्याम मोहिलाल सिंह को पकड़ा।

अधिकारी ने संदिग्ध आरोपी के हवाले से बताया कि बचपन में ही सिंह के माता-पिता की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह और कदव छह महीने पहले दोस्त बने थे और कभी-कभी साथ में शराब पीते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कहा कि उसके माता-पिता पर कदव अकसर अपमानजनक टिप्पणी करता था।

उन्होंने बताया कि अपने दोस्त की भद्दी टिप्पणियों से तंग आकर सिंह ने कदव को पत्थर से मारा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा फिर शव को नदी में फेंक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट