देश की खबरें | महाराष्ट्र: पालघर में महिला की चाकू गोद कर हत्या, हिरासत में प्रेमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने सार्वजनिक तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पालघर, 18 जून महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने सार्वजनिक तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वसई के चिंचपाड़ा इलाके में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता आरती यादव अपने प्रेमी रोहित यादव के साथ काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में उनका झगड़ा हो गया। अधिकारी ने बताया कि रोहित ने आरती पर कथित रूप से एक धारदार हथियार से कई बार हमला किया और उसके जमीन पर गिर जाने के बाद भी उस पर हमला करता रहा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हमले के बाद घटनास्थन से भागा नहीं, बल्कि शव के पास सीढ़ियों पर बैठ गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वालिव पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक जयराज रानावारे ने कहा, "आरोपी ने महिला पर पाना (नट-बोल्ट खोलने वाला उपकरण) से हमला किया और उसके शरीर पर 18 घाव थे।"

उन्होंने कहा कि पीड़िता और हिरासत में लिया गया आरोपी नाला सोपारा में एक ही मोहल्ले में रहते थे और औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे।

अधिकारी ने बताया कि यह जोड़ा पिछले छह साल से रिश्ते में था। दोनों के बीच अनबन चल रही थी, क्योंकि आरोपी को संदेह था कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है।

सोशल मीडिया पर सामने आए हमले के वीडियो में आरोपी महिला पर धारदार हथियार से वार करते देखा जा सकता है। इस दौरान आसपास से कोई भी आरती को बचाने के लिए नहीं आया।

पुलिस के मुताबिक, कुछ राहगीर खड़े होकर हमले को देखते रहे, तो वहीं कुछ ने इसका वीडियो बनाया।

घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डालने वाली एक महिला और पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड