देश की खबरें | महाराष्ट्र : प्रेमी की सहायता से महिला ने पति की हत्या की; घर में शव दफनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी उपनगर दहिसर में 28 वर्षीय एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर पति की हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही दफना दिया। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी।

Corona

मुंबई, एक जून पश्चिमी उपनगर दहिसर में 28 वर्षीय एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर पति की हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही दफना दिया। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान राशिदा शेख के तौर पर हुई है, जबकि उसके प्रेमी की पहचान अमित मिश्रा के रूप में हुई है। राशिदा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना दहिसर (पूर्वी) के रावल पाडा इलाके में 12 दिन पहले हुई जब आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी के सामने ही रईस शेख की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों ने शेख के शव को महिला के कमरे में ही दफन कर दिया।

शेख कपड़े की दुकान में सेल्समैन का काम करता था और उसके पड़ोसी ने जब एक हफ्ते से अधिक समय से उसे नहीं देखा तो 25 मई को उसने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया, जब शेख का भाई उसके घर आया और उसकी भतीजी ने उसे हत्या के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस शव बरामद करने की प्रक्रिया में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड