खेल की खबरें | महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय खेलों के ट्रायथलॉन मिश्रित रिले में स्वर्ण पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पार्थ सचिन मिराजे, डॉली देवीदास पाटिल, कौशिक विनय मालंदकर और मानसी विनोद मोहिते की महाराष्ट्र की चौकड़ी ने 2:12:06 घंटे के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

पार्थ सचिन मिराजे, डॉली देवीदास पाटिल, कौशिक विनय मालंदकर और मानसी विनोद मोहिते की महाराष्ट्र की चौकड़ी ने 2:12:06 घंटे के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा का रजत पदक मध्य प्रदेश के नाम रहा। मध्यप्रदेश की टीम में अंकुर चाहर, दुर्विशा पवार, रोशन गोंड और आध्या सिंह शामिल थे।

आकाश पेरुमलसामी, कीर्ति एस, साई लोहिताक्ष केडी, और आरती एस की मौजूदगी वाली तमिलनाडु की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

इससे पहले रविवार को व्यक्तिगत ट्रायथलॉन स्पर्धा में महाराष्ट्र के मिराजे और डॉली अपनी-अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण जबकि मानसी मोहिते ने रजत पदक जीते थे। मध्य प्रदेश की आध्या सिंह ने कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रीय खेलों का आधिकारिक उद्घाटन मंगलवार को होगा लेकिन ट्रायथलॉन स्पर्धाएं रविवार से शुरू हो गयी जबकि बीच हैंडबॉल सोमवार को शुरू हुआ।

उत्तराखंड, महाराष्ट्र और केरल की टीमों ने बीच हैंडबॉल में जीत दर्ज की

मेजबान उत्तराखंड ने तेलंगाना को पुरुष वर्ग के पूल ए मैच में 2-0 से हराया।

पूल के एक अन्य मैच में एसएससीबी ने झारखंड को 2-0 से मात  दी।

उत्तर प्रदेश ने पूल बी में आंध्र प्रदेश जबकि राजस्थान ने गोवा को एक समान 2-0 के अंतर से हराया।

महिलाओं के वर्ग में महाराष्ट्र ने उत्तराखंड से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की, जबकि हरियाणा ने असम को इसी अंतर से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू