देश की खबरें | महाराष्ट्र :पत्नी की हत्या कर शव राजमार्ग के पास फेंका, पति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर किसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को एक राजमार्ग के समीप फेंक दिया । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 11 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर किसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को एक राजमार्ग के समीप फेंक दिया । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक दत्ता बोराटे ने बताया कि राहगीरों ने सोमवार सुबह मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक पाइपलाइन के पीछे रेश्मा अब्दुल रहमान अंसारी (24) का शव देखा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जल्द ही भिवंडी निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और फेंकने से पहले उसके शरीर पर धारदार हथियारों से हमला किया।

बोराटे ने बताया कि ससुरालवालों के साथ नहीं रहने को लेकर महिला का पति से झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से संभवत: उसकी हत्या कर की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान