देश की खबरें | महाराष्ट्र विजय मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दर्शाती है: भाजपा नेताओं ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं ने शनिवार को एकसुर में महाराष्ट्र में पार्टी की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाती है।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं ने शनिवार को एकसुर में महाराष्ट्र में पार्टी की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाती है।

महायुति गठबंधन की ‘ऐतिहासिक जीत’ के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए शाह ने कटाक्ष किया और कहा कि ‘भ्रम और झूठ के बीच इतना बड़ा जनादेश’ देकर लोगों ने संविधान के ‘नकली शुभचिंतकों’ की दुकानें बंद कर दी हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि गठबंधन की भारी जीत मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार की कल्याणकारी नीतियों और सुशासन में लोगों के अटूट विश्वास को प्रतिबिंबित करती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जनादेश ने सुशासन और विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की विश्वसनीयता में लोगों के विश्वास को रेखांकित किया है।

अमित शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जय महाराष्ट्र! इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का हार्दिक आभार।’’

भाजपा नेता ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, बीआर आंबेडकर, ज्योतिबा फुले और वीर सावरकर की पवित्र भूमि महाराष्ट्र ने हमेशा विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन की जीत ‘डबल इंजन’ सरकार की ‘प्रदर्शन की राजनीति’ की जीत है।

नड्डा ने कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस समेत विपक्ष की परिवारवाद, तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश को स्वीकार किया है, जहां उसे मौजूदा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, लोकतंत्र में लोगों का जनादेश सर्वोपरि है।

शाह ने झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि आदिवासी समाज की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी पहचान की रक्षा करना उनकी पार्टी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शाह ने कहा, ‘‘केंद्र की राजग सरकार झारखंड के लोगों के विकास, प्रगति और आदिवासी विरासत की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मोदी जी के नेतृत्व में हम इस दिशा में काम करना जारी रखेंगे। भाजपा झारखंड में एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।’’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित ‘डबल इंजन’ सरकार राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट