देश की खबरें | कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने 387 सदस्यीय नई समिति घोषित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हर्षवर्धन सपकाल के महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार संभालने के पांच महीने बाद पार्टी की राज्य इकाई ने पदाधिकारियों की एक नई समिति बनाई है जिसमें ‘भौगोलिक और सामाजिक संतुलन’ बनाए रखने का दावा किया गया है।

मुंबई, 30 जुलाई हर्षवर्धन सपकाल के महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार संभालने के पांच महीने बाद पार्टी की राज्य इकाई ने पदाधिकारियों की एक नई समिति बनाई है जिसमें ‘भौगोलिक और सामाजिक संतुलन’ बनाए रखने का दावा किया गया है।

इसमें 36 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति, 16 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 38 उपाध्यक्ष, पांच वरिष्ठ प्रवक्ता, 108 महासचिव, 95 सचिव, कार्यकारी समिति के 87 सदस्य शामिल हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के पुत्र और पूर्व विधायक धीरज देशमुख को पहली बार वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पृथ्वीराज चव्हाण, कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख और लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़, राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल, इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और माणिकराव ठाकरे राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य हैं।

पार्टी की 13 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

सपकाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राज्य कार्यकारी समिति के नवनियुक्त सदस्यों में से 66 प्रतिशत नए चेहरे हैं, जबकि 33 प्रतिशत अनुभवी नेता हैं। नई टीम में 41 प्रतिशत लोग अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं, 19 प्रतिशत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस चयन में भौगोलिक और सामाजिक संतुलन सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट