जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र: ठाणे में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

ठाणे, 30 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राथमिकी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दो लोगों समेत करीब 10 लोगों ने व्यक्ति पर चाकुओं तथा तलवार से हमला किया। इस हमले में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।

उल्हासनगर थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला विवाहित है और उसके घटना में मारे गए व्यक्ति के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे।

उन्होंने बताया कि हमले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\