देश की खबरें | महाराष्ट्र : राजमार्ग पर बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर मंगलवार को कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 30 अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर मंगलवार को कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार सुबह रायगढ़ जिले के पोलादपुर के पास राजमार्ग पर हुई।

उन्होंने बताया कि कार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस से टकरा गई।

अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना में अंबरनाथ निवासी जयवंत सावंत (60) और मुंबई के घाटकोपर निवासी किरण घाघे (28) की मौत हो गई।

उन्होंने आगे बताया कि घायल हुए तीन व्यक्तियों में ठाणे जिले के अंबरनाथ और बदलापुर के रहने वाले सावंत के परिजन शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, दुर्घटना में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड