देश की खबरें | महाराष्ट्र : भिवंडी में गोदाम ढहने से दो लोगों की मौत, 12 लोग बचाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को दो मंजिला गोदाम ढहने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग बचाए गए। मलबे में अब भी 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 अप्रैल महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को दो मंजिला गोदाम ढहने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग बचाए गए। मलबे में अब भी 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि मनकोली के वलपाड़ा स्थित वर्धमान कंपाउंड में दो मंजिला इमारत अपराह्न करीब पौने दो बजे ढह गई। उन्होंने कहा कि मलबे से दो शव निकाले गए। सावंत ने कहा कि इमारत की ऊपरी मंजिल पर चार परिवार रहते थे, जबकि नीचे के तल पर मजदूर काम करते थे।

सावंत ने कहा कि बचाव अभियान में देर शाम एक श्वान दस्ते और दो अर्थ मूवर्स को लगाया गया। सावंत ने कहा, ‘‘40 वर्षीय एक पुरुष और 26 वर्षीय महिला के शवों को मलबे से निकाला गया। जबकि 12 लोगों को बचा लिया गया है और घायलों का उपचार किया जा रहा है। आशंका है कि करीब 10-12 लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं।’’

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे खोज और बचाव अभियान में शामिल सभी एजेंसियों के बीच उचित समन्वय सुनिश्चित करें।

इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल की टीम एवं दमकलकर्मियों समेत विभिन्न एजेंसियों के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।

वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय सांसद तथा केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल घटनास्थल पर पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट