देश की खबरें | महाराष्ट्र : रिश्वत लेने के आरोप में एफडीए निरीक्षक समेत दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने दवा की दुकान खोलने के एवज में एक व्यक्ति से 70,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के एक निरीक्षक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, नौ जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने दवा की दुकान खोलने के एवज में एक व्यक्ति से 70,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के एक निरीक्षक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

व्यक्ति ने दवा की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस की खातिर एफडीए के पास आवेदन किया था।

नवी मुंबई एसीबी के पुलिस निरीक्षक संतोष पाटिल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एफडीए के एक औषधि निरीक्षक ने आवेदक से लाइसेंस शुल्क के अलावा कथित तौर पर एक लाख रुपये की मांग की। हालांकि, बाद में उसने रिश्वत की रकम घटाकर 70,000 रुपये कर दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, आवेदक ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और सोमवार रात कल्याण शहर में किराने की एक दुकान के पास 50 वर्षीय एक व्यक्ति को शिकायतकर्ता से 70,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञप्ति के अनुसार, एसीबी अधिकारियों ने बाद में आरोपी के साथ मौजूद औषधि निरीक्षक को भी पकड़ लिया।

एसीबी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कल्याण के एमएफसी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड