देश की खबरें | महाराष्ट्र: भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोमवार देर रात एक भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुणे, 13 जून महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोमवार देर रात एक भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा शहर के मार्केट यार्ड इलाके में होटल रेवन सिद्धि में देर रात करीब एक बजे हुआ।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ होटल का दरवाजा (शटर) बाहर से बंद था और कुछ कर्मचारी अंदर फंस गए।’’

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने ‘कटर’ से दरवाजा काटा। उन्हें अंदर तीन मजदूर बेहोश अवस्था में मिले। अधिकारी के अनुसार तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि आग रसोई में लगी थी। हालांकि आग कैसे लगी इसकी वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

उन्होंने बताया कि आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया और भोजनालय में रखे चार रसोई गैस सिलेंडर को समय पर वहां से हटा दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट