देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे जिले में श्रमिक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक श्रमिक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठाणे, तीन जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक श्रमिक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवराज पाटिल ने कहा कि अपनी कार से जा रहे गणेश दुर्योधन कोकाटे (33) की आठ दिसंबर, 2022 को काशेली गोल चक्कर के पास कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि भिवंडी संभाग के नारपोली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे शहर के इंदिरा नगर नाके पर जाल बिछाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक श्रीनगर पुलिस थाने में दर्ज तीन अन्य गंभीर अपराधों में शामिल है।

एक बयान में कहा गया है कि पीड़ित इससे पहले सितंबर 2022 में इसी तरह के हत्या के प्रयास से बच गया था और पुलिस ने गोलीबारी के सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard: राजकोट में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, डेरिल मिशेल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KL Rahul New Milestone: नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में ग्लेन फिलिप्स को छोड़ा पीछे

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\