देश की खबरें | महाराष्ट्र: बिल्डर पर हमला कर गोली चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक बिल्डर पर हमला करने और गोलीबारी करने के आरोप में शुक्रवार को नासिक से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 23 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक बिल्डर पर हमला करने और गोलीबारी करने के आरोप में शुक्रवार को नासिक से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे शहर पुलिस के जबरन वसूली निरोधक प्रकोष्ठ (एंटी-एक्सटॉर्शन सेल) ने 21 अक्टूबर को संदीप गायकवाड़ पर कथित रूप से हमला करने आरोप में हितेश ठाकुर और सागर शिंदे को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े | सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा फेस 2 थाना में किया महिला डेस्क का उद्घाटन.
अधिकारी ने कहा कि गायकवाड़ बुधवार को देर रात श्री राम चौक पर एक दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था। तभी आरोपी एक कार में आए, उस पर लोहे की रॉड से हमला किया और रिवॉल्वर से तीन गोलियां चलाईं।
उन्होंने कहा कि पीड़ित को गोली लगी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने कहा कि भादसं और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों की उम्र 20 से 30 वर्ष के करीब होगी और उन्होंने पीड़ित पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)