देश की खबरें | महाराष्ट्र : ब्रेक फेल होने पर ट्रक कई वाहनों से टकराया, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में बृहस्पतिवार को एक ट्रक के 'ब्रेक फेल' हो गए जिसके बाद वह कई वाहनों से टकराया। इन भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे, 10 अगस्त महाराष्ट्र के पुणे शहर में बृहस्पतिवार को एक ट्रक के 'ब्रेक फेल' हो गए जिसके बाद वह कई वाहनों से टकराया। इन भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक अधिकारी को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घटना के बाद कटराज-कोंढ़वा मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

उन्होंने बताया, ''ब्रेक फेल होने की वजह से एक ट्रक ने कटराज-कोंढ़वा मार्ग पर कोंढ़वा श्मशान के समीप आठ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।''

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान प्रशांत चोरे के रूप में हुई है और सात अन्य लोगों को चोटें आईं हैं।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोंढ़वा पुलिस थाने के निरीक्षक संतोष सोनावने ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा