देश की खबरें | महाराष्ट्र: नासिक जिले में तेंदुए के हमले से तीन ग्रामीण और छह वनकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में पिछले दो दिनों में एक तेंदुए ने हमला कर तीन ग्रामीणों और छह वनकर्मियों को घायल कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 11 मई महाराष्ट्र के नासिक जिले में पिछले दो दिनों में एक तेंदुए ने हमला कर तीन ग्रामीणों और छह वनकर्मियों को घायल कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घायल वनकर्मियों में से एक की हालत गंभीर है।

वन अधिकारी के मुताबिक, ऐसा संदेह जताया जा रहा कि तेंदुआ घायल हो गया है, जबकि शावक को बचाने के लिए अभियान जारी है।

अधिकारी ने बताया कि तेंदुए ने सबसे पहले बृहस्पतिवार की शाम को इगतपुरी तालुका के उम्बरकोन गांव में पवन सूर्याजी सरुक्ते (12) पर उस समय हमला किया जब वह अपने माता-पिता के साथ खेत में जा रहा था। लड़के को घोटी इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाए और तेंदुए का पता लगाने के लिए तलाशी-अभियान शुरू किया। शुक्रवार तड़के तेंदुए ने उस समय दो स्थानीय लोगों और छह वनकर्मियों पर हमला कर दिया जब वे उसे पकड़ रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि तेंदुए का पंजा जीभ पर लगने से एक वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें नासिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड