देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे में 'सह जीवन' साथी से झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सह जीवन साथी (लिव-इन पार्टनर) से विवाद के बाद 22 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 18 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सह जीवन साथी (लिव-इन पार्टनर) से विवाद के बाद 22 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मानसी नागधाने नामक महिला सोमवार अपराह्न को ठाकुर्ली इलाके में अपने घर की छत से लटकी हुई पाई गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा इस सिलसिले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार महिला का अपने सह जीवन साथी से झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर उसने अपने बाल काट लिए थे, जिसके बाद पुरुष महिला को छोड़कर चला गया।

उन्होंने बताया कि जब वह कुछ देर बाद घर लौटा तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया और जब उसने झांककर देखा तो महिला छत से लटकी हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट