देश की खबरें | महाराष्ट्र : चरित्र पर संदेह के चलते डॉक्टर ने अपनी प्रोफेसर पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने नागपुर में एक महिला डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने का दावा करते हुए मामले में पति और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने घटना को डकैती से संबंधित अपराध बताने की कोशिश की थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 14 अप्रैल पुलिस ने नागपुर में एक महिला डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने का दावा करते हुए मामले में पति और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने घटना को डकैती से संबंधित अपराध बताने की कोशिश की थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर का पति डॉ. अनिल राहुले उसके चरित्र पर संदेह करता था जिसके कारण दोनों के बीच विवाद था। अनिल रायपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाता है।

पुलिस के अनुसार, अनिल ने अपनी पत्नी डॉ. अर्चना की हत्या की कथित तौर पर साजिश रची और उसके भाई राजू राहुले ने नौ अप्रैल को लोहे की रॉड से अर्चना का सिर फोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी।

पुलिस ने बताया, ‘‘अनिल अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। अनिल अक्सर अपनी पत्नी से लड़ता था और उसके साथ मारपीट करता था।’’

अधिकारी ने बताया कि अनिल ने अपने भाई राजू को नौ अप्रैल को नागपुर के लाडीकर लेआउट स्थित अपने घर बुलाया। अनिल ने अपनी पत्नी के पैर पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया, जबकि राजू ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार किया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दोनों भाइयों ने सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके घर को बंद कर दिया और भाग गए।

अनिल 12 अप्रैल को अपने घर लौटा और शोर मचाया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रथमदृष्टया, यह डकैती का मामला लग रहा था। हालांकि, पुलिस को शक हुआ जब उसने देखा कि शव सड़ चुका था, जिससे संकेत मिला कि हत्या कुछ दिन पहले हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि संदेह तब और गहरा गया जब पुलिस ने देखा कि अनिल बेचैन था और बेहोश होने का नाटक कर रहा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान अनिल ने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कहीं कोई और मकसद तो नहीं था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी